4 हफ्ते बाद भी ‘हनुमान अंश’ के सारे शो हाउसफुल:मेरठ में रिलीज के समय नहीं मिला था खास रिस्पॉन्स, अब बच्चों से बुजुर्गों तक पहुंच रहे दर्शक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →रिलीज के समय शहर के सिनेमाघरों में खास रिस्पॉन्स नहीं मिलने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब दर्शकों की पसंद बन गई है। मेरठ में पिछले करीब 4-5 हफ्तों से फिल्म के शो लगातार चल रहे हैं। ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म देखने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी पहुंच रहे हैं। एनवाई सिनेमा के मैनेजर विनोद कौशिक ने बताया कि फिलहाल फिल्म के रोजाना 5 शो चल रहे हैं।
सभी शो में दर्शकों की अच्छी भीड़ पहुंच रही है और ज्यादातर शो हाउसफुल हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पसंद कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि इस तरह की फिल्में समाज के लिए अच्छी हैं। ऐसी फिल्मों के जरिए लोगों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संतों के बारे में जानने का मौका मिलता है।
वहीं, बच्चों को भी अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के बारे में सिखाने-समझाने का यह एक अच्छा माध्यम है। दर्शकों का कहना है कि मनोरंजन के साथ अगर फिल्मों के जरिए बच्चों को सीखने और अपनी संस्कृति को समझने का मौका मिले तो ऐसी फिल्में जरूर बननी चाहिए। अंशु वाधवा ने बताया कि फिल्म देखने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।
उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए नीम करौली बाबा के बारे में कई ऐसी बातें जानने को मिलीं, जिनके बारे में पहले जानकारी नहीं थी। बच्चों को ऐसी फिल्में दिखाना जरूरी है, क्योंकि इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। मुस्कान ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ बहुत अच्छी फिल्म है और हर बच्चे को इसे देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी कई बार अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है। ऐसे में बच्चों को यह फिल्म दिखाने से उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। सारिका ने बताया कि वह स्कूल की ओर से बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ फिल्म देखने पहुंचीं। सभी ने फिल्म को काफी पसंद किया।
उन्होंने कहा कि परिवार के साथ ऐसी फिल्में जरूर देखनी चाहिए, ताकि बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। सुरभि जैन ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ एक अच्छी और भक्ति से जुड़ी फिल्म है। यह फिल्म देखने लायक है। उन्होंने कहा कि संतों को लेकर लोगों के मन में जो सामान्य धारणा होती है, फिल्म उसके अलग पहलुओं को भी सामने लाती है।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि ‘हनुमान अंश’ नामक फिल्म, जिसे प्रारम्भ में मेरठ के थिएटरों में अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, अब चार- पाँच हफ्ते बाद लगातार हाउसफुल हो रही है। यह विषय दर्शकों के बदलते स्वाद और फिल्म के प्रचार-प्रसार की कहानी को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि किसी फ़िल्म की सफलता समय के साथ बदल सकती है और स्थानीय दर्शकों का समर्थन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि लोग नई और पुरानी फ़िल्मों के प्रति अधिक खुला दृष्टिकोण अपनाएँ