इस हफ्ते कब-कब रहेंगे बंद? जानें 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच RBI छुट्टी की पूरी लिस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए काम की है.
नया हफ्ता शुरू होने वाला है और इसके साथ सितंबर का महीना भी शुरू हो जाएगा. 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 के बीच बैंकों में एक दिन त्योहार की छुट्टी रहेगी, जबकि रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
हालांकि, बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं.
RBI के कैलेंडर के मुताबिक कुछ छुट्टियां सिर्फ खास राज्यों और शहरों में लागू होती हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें.
31 अगस्त से 6 सितंबर तक कब बंद रहेंगे बैंक?
31 अगस्त, सोमवार- बैंक खुले रहेंगे.
1 सितंबर, मंगलवार- बैंक खुले रहेंगे.
2 सितंबर, बुधवार- बैंक खुले रहेंगे.
3 सितंबर, गुरुवार- बैंक खुले रहेंगे.
4 सितंबर, शुक्रवार- जन्माष्टमी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
5 सितंबर, शनिवार- यह महीने का पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे.
6 सितंबर, रविवार- रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव
4 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
4 सितंबर को जन्माष्टमी है. इस मौके पर कई राज्यों में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी. हालांकि, यह छुट्टी हर राज्य में लागू नहीं है.
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 4 सितंबर को अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar