व्यापार

इस हफ्ते कितनी रहेगी सोने-चांदी की कीमत, जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इस हफ्ते कितनी रहेगी सोने-चांदी की कीमत, जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?

दीपावली का त्यौहार आते ही सोने- चांदी कीमतों में बदलाव आना शुरू हो गए थे.

तो वहीं अब ये त्यौहार खत्म होने के बाद भी सोना- चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव होने वाला है. आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अगले हफ्ते इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं.

क्योंकि सोना-चांदी की कीमतें कच्चे तेल की कीमतों और दुनिया के बड़े देशों के महंगाई आंकड़ों पर निर्भर करेगी.

बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल कई अहम घटनाओं पर नजर रखनी होगी.

महंगाई के आंकड़ों से मिलेगी कीमतों को दिशा

अगले हफ्ते चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़े जारी होने वाले हैं.

इन आंकड़ों से पता चलेगा कि महंगाई किस दिशा में बढ़ रही है.

इसके आधार पर निवेशक ये अनुमान लगाएंगे कि बड़े देशों के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में क्या बदलाव कर सकते हैं.

अमेरिका के फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान और वहां के रोजगार से जुड़े आंकड़े भी सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं.

अगर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ती है, तो सोने पर दबाव आ सकता है.

अमेरिका-ईरान तनाव भी रहेगा जरूरी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर भी बुलियन बाजार पर पड़ सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आगे भी सैन्य कार्रवाई की बात कही है, वहीं उन्होंने बातचीत में प्रगति का भी जिक्र किया है.

ऐसे में निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है या बातचीत से कोई रास्ता निकलता है. रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगी.

पिछले हफ्ते सोने-चांदी में आई तेजी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले हफ्ते ही घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

मल्टी कम

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में सोने और चांदी की कीमतों के भविष्य के रुझान पर चर्चा है, खासकर दीपावली के बाद के दिनों में। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि इन धातुओं की कीमतें निवेशकों, कारीगरों और उपभोक्ताओं के लिए सीधे असर डालती हैं। अमेरिका‑ईरान संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव से सोने‑चांदी की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। आम जनता को इससे ज्वेलरी खरीदने, निवेश करने या बचत योजनाओं में बदलाव की जरूरत महसूस हो सकती है, जिससे आर्थिक निर्णय प्रभावित होंगे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।