हैदराबाद में लिफ्ट और दीवार के बीच फंसा शख्स:सेकेंड और थर्ड फ्लोर के बीच लटका रहा, पैर फ्रैक्चर; डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू, दीवार तोड़नी पड़ी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेलंगाना के हैदराबाद के मूसेपेट में एक शख्स लिफ्ट से बाहर निकलते समय हादसे का शिकार हो गया। लिफ्ट अचानक ऊपर चली गई, जिससे उसका पैर ग्रिल में फंस गया और वह सेकेंड और थर्ड फ्लोर के बीच लटक गया। रेस्क्यू टीम ने करीब 90 मिनट की मशक्कत के बाद शख्स को बाहर निकाला। उसे बचाने के लिए लिफ्ट की दीवार का हिस्सा तोड़ना पड़ा और हाइड्रोलिक कटर की मदद ली गई।
हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। रेस्क्यू की 3 तस्वीरें… पत्नी के साथ दूसरी मंजिल पर पहुंचा था मूसेपेट के अंजनैया नगर में 40 साल का मुरली अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा था। बाहर निकलते समय किसी ने थर्ड फ्लोर का बटन दबा दिया। सेंसर में खराबी के कारण लिफ्ट कुछ ही सेकंड में ऊपर चली गई।
उस समय मुरली का एक पैर लिफ्ट के अंदर और दूसरा सेकेंड फ्लोर की लैंडिंग पर था। लिफ्ट ऊपर जाने से उसका पैर ग्रिल में फंस गया। पत्नी के शोर मचाने पर अपार्टमेंट के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद HYDRAA यानी हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
HYDRAA और फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू कुकटपल्ली में तैनात HYDRAA की DRF टीम मौके पर पहुंची। मुरली को निकालने के लिए टीम ने लिफ्ट की दीवार का ऊपरी हिस्सा तोड़ा। इसके बाद सैनथनगर फायर स्टाफ ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से रेस्क्यू पूरा किया। लिफ्ट और दीवार के बीच दबने से वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
लिफ्ट हादसे- हाल के 2 बड़े मामले 1.
ओंगोल, आंध्र प्रदेश, 20 अगस्त ओंगोल की एक बिल्डिंग में 50 साल की विनीथा लिफ्ट से बाहर निकल रही थीं। उनकी बेटी और पोता पहले लिफ्ट से बाहर निकल चुके थे। इसी दौरान दरवाजा खुला रहते लिफ्ट अचानक नीचे जाने लगी। विनीथा बाहर निकलने की कोशिश में लिफ्ट और फ्लोर के बीच फंस गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। 2.
हैदराबाद, तेलंगाना, 13 मई हैदराबाद के गच्चीबौली इलाके के एक महिला हॉस्टल में 5 साल की बच्ची ग्रिल वाली लिफ्ट में फंस गई थी। पुलिस के मुताबिक, लिफ्ट पहली मंजिल से पांचवीं मंजिल तक गई और नीचे आते समय बच्ची फंस गई। उसका कपड़ा लिफ्ट की ग्रिल में फंसने की आशंका जताई गई, जिससे सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में हैदराबाद के मूसेपेट में एक व्यक्ति का लिफ्ट से बाहर निकलते समय दुर्घटना में फंस जाना और पैर का फ्रैक्चर होना बताया गया है। यह घटना लिफ्ट के अचानक ऊपर उठने के कारण हुई, जिससे व्यक्ति सेकेंड और थर्ड फ्लोर के बीच फंसा रहा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शहरी इमारतों में सुरक्षा मानकों और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तत्परता पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सार्वजनिक परिवहन और इमारती सुविधाओं की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क हो जाएँ और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर