खेल

हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा

वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 मैच जीत लिया है.

हैदराबाद में 24 रनों की जीत से वेस्टइंडीज सीरीज में भारत के साथ 2-2 से बराबरी पर आ गया है.

चौथे टी20 में कैरेबियाई टीम की जीत के असली हीरो कप्तान शाई होप रहे, जो 102 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के भी लगाए.

शाई होप इस समय बहुत जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं, लगातार नए कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं. हैदराबाद में भी उन्होंने 102 रनों की शतकीय पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

वो वेस्टइंडीज के लिए T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. यहां जान लीजिए शाई होप ने इस मैच में कितने रिकॉर्ड ध्वस्त किए.

शाई होप ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक (T20I): शाई होप ने अब अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 3 शतक लगाए हैं.

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड शाई होप ने अपने नाम कर लिया है. उनके बाद क्रिस गेल और एविन लुईस का नाम आता है, जिन्होंने 2-2 शतक लगाए हैं.

3 शतक - शाई होप

2 शतक - क्रिस गेल

2 शतक - एविन लुईस

टी20 सीरीज में एक से ज्यादा सेंचुरी: शाई होप का नाम उन चुनिंदा बल्लेबाजों में जुड़ गया है, जिन्होंने टी20 सीरीज में एक से अधिक शतक लगाया हो.

अब तक फिल साल्ट, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, मोहम्मद इहसान और अब शाई होप ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.

टी20 सीरीज में तीन 50+ स्कोर: शाई होप वेस्टइंडीज के ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने किसी टी20 सीरीज में तीन बार 50+ स्कोर किया हो.

उनसे पहले निकोलस पूरन ने ऐसा किया था. शाई होप ने इस सीरीज के 3 मैचों में 52, 102, 5, 102 के स्कोर बनाए हैं.

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर: टी20 क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के मामले में शाई होप ने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है.

दोनों

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।