हाइड्रोजन बस से स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की पहल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 26, नई दिल्ली: भविष्य का ईंधन अब मौजूदा परिवहन व्यवस्था का हिस्सा बनता दिखाई दे रहा है। कभी हाइड्रोजन ईंधन को भविष्य की तकनीक माना जाता था, लेकिन अब इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इंडियन ऑयल ने एक सामान्य बस को हाइड्रोजन से चलने वाली बस में परिवर्तित किया है। हाइड्रोजन आधारित परिवहन तकनीक डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ उत्सर्जन घटाने में भी मददगार हो सकती है।
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में डीडी न्यूज संवाददाता नीरज सिंह ने हाइड्रोजन बस और इससे जुड़ी तकनीक पर जानकारी हासिल की। इंडियन ऑयल के एक अधिकारी ने बताया कि हाइड्रोजन बस पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से शून्य उत्सर्जन होता है और यह स्वच्छ ईंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अधिकारी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन कहा जाता था, लेकिन अब यह मौजूदा समय की जरूरत बन रहा है। उन्होंने बताया कि सीएनजी स्टेशनों की तरह हाइड्रोजन फिलिंग स्टेशन विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इंडियन ऑयल ने वर्ष 2005 में इस दिशा में काम शुरू किया था।
बाइट: अधिकारी, IOCL (ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट)(वीडियो कैप्शन: इंडियन ऑयल ने एक सामान्य बस को हाइड्रोजन से चलने वाली बस में परिवर्तित किया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में डीडी न्यूज संवाददाता नीरज सिंह ने हाइड्रोजन बस और इससे जुड़ी तकनीक की जानकारी ली।)