राजनीति

'हैं और भी दुनिया में सुखन-वर बहुत अच्छे...', दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री ने गालिब को किया याद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'हैं और भी दुनिया में सुखन-वर बहुत अच्छे...', दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री ने गालिब को किया याद

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर शायर मिर्जा गालिब को याद किया.

उन्होंने कहा कि गालिब की मजार से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर बैठकर अंग्रेजी में बात करना उन्हें अजीब लग रहा है. इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन उर्दू में दिया.

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के दौरान पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा, 'बड़ा अजीब सा लगा कि गालिब की कब्र से चंद कोस दूर यहां बैठकर मैं अंग्रेजी में बात करूं.

जी में यही समाया कि आज आपसे अपने दिल का आवाज उर्दू में बात करूं.

कैसी अजीब से बात है कि गालिब जिनके दादा समरकंद से तशरीफ लाए थे यहां निजामुद्दीन आपके पहलू में उनकी तदफीन (मजार) है.

गालिब जो अपने आप को फारसी का बहुत बड़ा शायर जानते थे, उनको पूरी दुनिया उर्दू की वजह से आज पहचानती है.'

लखनऊ, लाहौर अदब के गढ़: मुसादिक मलिक

उन्होंने कहा, 'दिल्ली के लोगों का ह्यूमर देखिए कि गालिब फारसी-फारसी करते रहे और दिल्ली ने कहा कि 'हैं और भी दुनिया में सुख़नवर बहुत अच्छे, कहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज-ए-बयां और'.

मैं वही जोश और जज्बा के साथ मैं आपके आपके सामने हाजिर हुआ हूं कि आवाजें तो बहुत से हैं, बहुत शोहरा (शायर) हैं.

दिल्ली, लखनऊ, लाहौर तो शायरी और अदब के गढ़ हैं. आज जो यहां हमलोग इकट्ठा हुए हैं, सब अपनी-अपनी आवाज लेकर आए हैं.

सब अपनी-अपनी पहचान लेकर आए हैं, पर कहते हैं कि गालिब' का है अंदाज़-ए-बयां और.'

क्लाइमेट चेंज दुनिया के लिए खतरा: पाकिस्तानी मंत्री

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि क्लाइमेट चेंज दुनिया की सभ्यताओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है.

उन्होंने कहा, 'मौसम की एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स की वजह से ऐतिहासिक स्थल और धरोहरें खतरे में

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।