'हैवान' मूवी रिव्यू: 'अनाड़ी से खिलाड़ी' बने सैफ, तो अक्षय कुमार ने कर दिया हैरान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रियदर्शन को हॉरर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है उनकी फिल्मों में सस्पेंस और कॉमेडी थ्रिलर कमाल का होता है.
ऐसे में इस बार उन्होंने सैफ अली खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाई है, जो एकदम ही लीक से हटकर है. इस फिल्म का टाइटल 'हैवान' है.
अब जैसे इसका नाम है वैसे ही फिल्म में कैरेक्टर्स के काम भी है लेकिन ना कोई 'एनिमल' जैसा खून खराबा है ना तो मारधाड़.
ऐसा नहीं है कि मारधाड़ बिल्कुल नहीं है लेकिन प्रियदर्शन में डिसेंट वाला एक्शन दिखाया है. 'हैवान' एक क्राइम थ्रिलर सस्पेंस से भरपूर फिल्म है, जिसके साथ आप आखिरी तक जुड़े रहते हैं.
अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लीजिए और जान लीजिए की फिल्म की कहानी के साथ एक्टिंग कैसी है.
फिल्म की कहानी
फिल्म 'हैवान' की कहानी की बात की जाए जो यह तीन कैरेक्टर पर निर्भर करती है. इसमें श्याम (सैफ अली खान), नंदिनी और परशुराम (अक्षय कुमार) हैं. तीनों ही नाम अपने आप में बहुत प्यारे हैं.
श्याम और नंदिनी के साथ मजा तो आता है लेकिन परशुराम का जैसे नाम होता है वैसे भगवान वाला काम नहीं होता है. वो हैवान वाला काम करता है.
श्याम आंख से देख नहीं सकता है लेकिन फिर भी वो मार्शल आर्ट्स और म्यूजिक में माहिर होता है और सभी लोगों का चहेता भी होता है, जो देख तो नहीं सकता लेकिन समझ सब सकता है. श्याम एक बहुत ही स्मार्ट कैरेक्टर होता है.
फिल्म का हैवान परशुराम है और वो नंदिनी को मौत के घाट उतारना चाहता है लेकिन सैफ नंदिनी को बचाना चाहते हैं. उधर श्याम के पास घर की जिम्मेदारियां भी हैं. बहन की शादी और कर्ज.
परशुराम नंदिनी की वजह से श्याम की जिंदगी तबाह कर देता है. रातों की नींद उड़ा देता है. अब ये सब कब क्यों क्या कैसे होता है. इन सब सवालों का जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिल पाएगा.
फिल्म की कहानी जैसे आगे बढ़ती जाती है सारे सवालों के जवाब भी मिलते जाते हैं.
यह भी पढ़ें: 'हनुमान अ
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हैवान एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन के सिग्नेचर सस्पेंस और कॉमेडी को लेकर बनी है, पर इसमें कोई अत्यधिक हिंसा या रक्तपात नहीं है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि भारतीय फिल्म उद्योग में अब भी हल्की-फुल्की हॉरर-थ्रिलर की मांग है, जो दर्शकों को नया अनुभव देती है। यदि फिल्म सफल रही तो यह दर्शकों को कम तनाव के साथ मनोरंजन का विकल्प प्रदान करेगी और हॉरर-फिल्मों के लिए एक नया मानक स्थापित कर सकती है।