‘हैवान’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अक्षय कुमार के मॉन्स्टर लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फैंस को इस फिल्म के जरिए अपने चहेते खिलाड़ी कुमार का नेगेटिव अवतार देखने को मिलने वाला है। अक्षय के साथ-साथ दूसरी तरफ दर्शक एक अंधे पुलिस वाले की भूमिका में सैफ अली खान को देखने के लिए भी काफी उत्साहित हैं।
फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। इसी बीच फिल्म का नया गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही ये इंटरनेट पर छा गया है। हैवान का गाना रिलीज 7 सितंबर को फिल्म हैवान का गाना रिलीज किया गया है। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘मैं तो नहीं हैवान’ है जो 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर छा गया है।
इस गाने को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये काफी वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय और सैफ के साथ श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खैर नजर आ रही हैं। अक्षय का मॉन्स्टर लुक लोगों को अट्रैक्ट करने का काम कर रहा है। View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) छाई राघव चैतन्य की आवाज प्रीतम ने इस गाने को बनाया है।
वही इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं और गाने की धुन भी उन्होंने ही तैयार की है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और राघव चैतन्य ने इसे आवाज दी है। 2 मिनट 49 सेकंड के इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने के बाद अब दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कब आएगी फिल्म हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है।
ये साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। 2016 में आई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब 10 साल बाद प्रियदर्शनी इसे हिंदी में बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय खलनायक और सैफ नायक की भूमिका में हैं। 2 घंटा 45 मिनट की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।
📡 स्रोत: NewsData.io