राजनीति

हजारीबाग में बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेतृत्व पर बोला हमला, निशाने पर रहे राहुल गांधी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हजारीबाग में बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेतृत्व पर बोला हमला, निशाने पर रहे राहुल गांधी

हजारीबाग में बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेतृत्व पर बोला हमला, निशाने पर रहे राहुल गांधी, कांग्रेस को बताया 'दिमागी नक्सल'।

Short Headline: हजारीबाग में बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेतृत्व पर बोला हमला, निशाने पर रहे राहुल गांधी

29 अक्टूबर, हजारीबाग: भाजपा आगामी चार नवंबर को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत राज्यभर में पदयात्रा करेगी। हजारीबाग पहुंचने पर आज प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम और अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस बिना ठोस आधार के चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद से कांग्रेस देश में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और कांग्रेस उस पर गंभीर आरोप लगाने के बावजूद औपचारिक शिकायत नहीं करती है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन पर मानसिक संतुलन खोने का आरोप भी लगाया। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर वैचारिक स्तर पर उग्रता फैलाने का आरोप लगाते हुए उसे ‘दिमागी नक्सली’ तक कह दिया।

बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।