राज्य

हजारीबाग में लेवी वसूली के आरोप में गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, वसूली की राशि समेत कई सामान बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
हजारीबाग में लेवी वसूली के आरोप में गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, वसूली की राशि समेत कई सामान बरामद

Relevance: ORDINARY Slug: DO AAROPI GIRAFTAAR

Short Headline: हजारीबाग में लेवी वसूली के आरोप में गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, वसूली की राशि समेत कई सामान बरामद

Synopsis: हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाया अभियान, लेवी वसूली के आरोप में गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, वसूले गए 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद।

Category: Crime , Police Deadline : 10 SEPTEMBER, HAZARIBAGH

10 सितंबर, हजारीबाग: हजारीबाग में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर गिद्दी थाना क्षेत्र से एक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग से जुड़े सदस्य क्षेत्र में लेवी वसूली की गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा।

तलाशी के दौरान उनके पास से लेवी के रूप में वसूले गए 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।ल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और लेवी वसूली के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।