मनोरंजन

'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को बहुत पसंद किया गयाथा. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था.

फिल्म में एक्ट्रेस स्मिता जयकर भी नजर आई थीं. उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या की लव लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि सलमान को सेट पर संजय लीला भंसाली ने डांटा भी था.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर काम करते हुए प्यार में पड़े थे. उनका रिलेशनशिप फिल्म की रोमांटिक स्टोरीलाइन से लिंक था.

स्मिता ने बताया कि उनका एक-दूसरे के लिए प्यार सेट पर दिखता था और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री में भी दिखता था.

सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'उस वक्त दोनों प्यार में थे.

दोनों एंजेल लगते थे. ऐश्वर्या उस वक्त बेहद खूबसूरत लगती थीं. और किसी तरह फिल्म के लिए काम कर गया. मैजिक ऑनस्क्रीन दिखा. हालांकि, दोनों के रोमांस की वजह से क्रू को दिक्कत होती थी.

दोनों सेट पर लेट आते थे तो क्रू शिकायत करता था. हमारी सुबह 7 बजे की शिफ्ट होती थी और हम 10 बजे तक इंतजार करते थे. वो अभी तक नहीं आए.

लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि जब आप प्यार में होते हैं तो आप क्या कह सकते हैं?'

आगे उन्होंने कहा, 'दोनों 11 बजे आते थे साथ में. पूरा सेट उनके लिए इंतजार करता था.'

संजय लीला भंसाली ने लगाई डांट

इसके अलावा स्मिता ने बताया कि 'आंखों की गुस्ताखियां' गाने में सलमान को टेबल के आगे पीछे घूमना होता था.

वहीं ऐश्वर्या साइड में खड़ी थीं. हालांकि, सलमान ऐश्वर्या का हाथ छूते थे. ये जेस्टर कोरियोग्राफी का पार्ट नहीं था. संजय लीला भंसाली ने ये नोटिस किया और तुरंत सलमान से सवाल किया.

उन्होंने सलमान से पूछा कि आपने ये क्यों किया?

स्मिता ने कहा, 'सलमान का बस ऐश्वर्या को छूने का मन किया. वो प्यार में था, इसलिए उसने उसे छू लिया. लेकिन सीन ऐसे नहीं किया जाना था.

संजय सलमान पर चिल्लाए और पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया. सीन में सलमान को बस वहां खड़े होकर ऐश्वर्या को देख

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।