व्यापार

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने खाई कसम, कहा- 'तब तक केक नहीं काटूंगा जब तक...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने खाई कसम, कहा- 'तब तक केक नहीं काटूंगा जब तक...'

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के आवास पर शुक्रवार देर रात उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान हुए कथित हमले के बाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

अब खुद अभिषेक ने कहा है कि वह तब तक केक नहीं काटेंगे, जब तक कि एंटी डेमोक्रेटिक फोर्सेस को राज्य से बेदखल नहीं कर देते. उनका एक वीडियो भी सामने आया है.

इससे पहले उन्होंने वीडियो जारी कर ही कथित हमले की जानकारी दी थी.

अभिषेक ने कहा, जब तक हम लोकतांत्रिक तरीक से बंगाल विरोधी ताकतों को राज्य से बाहर नहीं कर देते, तब तक मैं केक नहीं काटूंगा.

इससे पहले ममता बनर्जी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, इसे प्रयोजित बदतमीजी करार दिया था.

VIDEO | Kolkata: "I will not cut cake until we democratically drive anti-Bengal forces out from state," says TMC MP Abhishek Banerjee after alleged attack on his residence on his birthday. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/OKfyJCIpmP

Press Trust of India (@PTI_News) November 7, 2026

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा, 'कल रात में अभिषेक के घर पर हमला हुआ. हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं.

ये उसके गुस्से का नतीजा है. वे बदतमीजी कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि वे भगवान हैं. मुझे पता है कि पुलिस सरकार के अधीन ही काम करती है.'

कल रात हुआ था अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला

इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने एक वीडियो शेयर किया था.

जिसमें उन्होंने दावा किया था कि लगातार दो दिन तक रैकी करने के बाद भाजपा के गुंडे देर रात दो बजे आवास पर हमला करने के मकसद से आए. उन्होंने हमला किया. फुटेज देखें और खुद फैसला करें.

अगर एक निर्वाचित सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो बंगाल के आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना की जा सकती है.

आरोप लगाया कि भ

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।