राजनीति

'हमारी डोर अल्लाह के हाथों में लेकिन...', अखिलेश यादव पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'हमारी डोर अल्लाह के हाथों में लेकिन...', अखिलेश यादव पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है.

उन्होंने कहा कि हमारी डोर अल्लाह के हाथ में है, लेकिन अखिलेश यादव की डोर जरूर बीजेपी के हाथों में है.

मेरठ और दूसरे क्षेत्रों में अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी की रैलियों ने यूपी का सियासी पारा बढ़ा दिया है.

मेरठ में आयोजित जनसभा के दौरान ओवैसी ने अखिलेश यादव के PDA को पलट दिया अखिलेश करार दिया है.

मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी ने सपा प्रमुख अखिलेश के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि जितनी डोर रहेगी उतना उड़ेंगे, लेकिन वे जब चाहें उस डोर को खींच लेंगे.

हमारी डोर अल्लाह के हाथ में है, लेकिन @yadavakhilesh की डोर ज़रूर @BJP4India के हाथ में है। https://t.co/XWwxlSnRfk

Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) November 15, 2026

अखिलेश यादव की डोर बीजेपी के हाथों में- ओवैसी

ओवैसी ने अखिलेश के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी डोर अल्लाह के हाथ में है, जबकि अखिलेश यादव की डोर बीजेपी के हाथों में है.

इसके अलावा ओवैसी ने अखिलेश यादव के PDA पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि PDA का फुल फॉर्म पलट दिया अखिलेश है.

ओवैसी ने आगे कहा कि पहले अखिलेश A का मतलब अल्पसंख्यक बताते थे, लेकिन अब अगड़ा, आदिवासी, अग्रवाल और आधी आबादी बताते हैं.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश के अलावा कांग्रेस और उनके नेताओं पर भी तीखा हमला बोला.

उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहने के बावजूद मुसलमानों और दलितों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए.

ओवैसी ने खास तौर पर सपा प्रमुख को घेरते हुए कहा कि उन्हें चुनाव याद

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव से जुड़ी है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फायर किया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों नेता बड़े प्रभावशाली हैं और उनके बयान चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। अगर ओवैसी की आलोचना और भी बढ़ती है, तो यह राजनीतिक तनाव बढ़ा सकती है और मतदाताओं में अस्थिरता पैदा कर सकती है, जिससे चुनावी रणनीति और वोटिंग पैटर्न पर असर पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।