व्यापार

'हमें गोली लगी है, जल्दी आओ...': कुलगाम में CRPF पर हुए आंतकी हमले का वीडियो आया सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'हमें गोली लगी है, जल्दी आओ...': कुलगाम में CRPF पर हुए आंतकी हमले का वीडियो आया सामने

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले का एक खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि मीर बाजार स्थित बंद दुकानों के बाहर फुटपाथ पर CRPF के जवान बैठे हुए थे. दोपहर करीब 2:06 बजे अचानक गोलियां चलने लगीं. गोलियां जवान के पास जमीन पर आकर लगीं, जिससे वहां धूल उड़ने लगी.

खुद पर अचानक हुए इस हमले के तुरंत बाद जवान अपनी जान बचाते हुए कवर लेने के लिए भागता है और कुछ ही देर में अपना हथियार लेकर वापस आकर देखने लगा कि गोलियां कहां से चल रही हैं.

सीसीटीवी फुटेज में करीब 5 मिनट तक गोलियों की आवाजें, एक-दूसरे को अलर्ट करते जवानों की आवाजें और अफरा-तफरी का माहौल साफ सुना जा सकता है.

दोपहर करीब 2:07 बजे फुल कॉम्बैट गियर में एक और जवान दुकानों की छत पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है, जबकि कैमरे से दूर एक घायल जवान जोर से चिल्लाता है, 'हमें गोली लगी है, जल्दी आओ.' पूरे वीडियो में करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग रिकॉर्ड हुई है.

हालांकि, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सारी गोलियां आतंकियों ने चलाई थीं या कुछ गोलियां जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई की भी थीं.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आंतकियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों पर लाईव हमले का वीडियो आया सामने #JammuKashmir https://t.co/yyGVjIYaSn

Rajesh Kumar/राजेश कुमार/راجیش (@rajeshemmc) November 11, 2026

एक जवान की हालत गंभीर

इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत घटनास्थल से करीब 22 किलोमीटर दूर अनंतनाग के अस्पताल पहुंचाया गया.

घायलों में से एक जवान के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जबकि दो अन्य जवानों के हाथ और पैर में चोट आई है.

फायरिंग करने के तुरंत

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कुलगाम, जम्मू‑कश्मीर में CRPF जवानों पर हुआ यह आतंकी हमला एक गंभीर घटना है, जहाँ दोपहर 2:06 बजे अचानक गोलियाँ चलने लगीं और जवानों के पास जमीन पर लगीं। इस घटना का महत्व इसलिए है क्योंकि यह क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सरकारी बलों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करती है। ऐसी घटनाएँ आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकती हैं, जिससे लोगों का रोज़मर्रा के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता महसूस होगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।