विदेश

'हमें पता था...', फाइनल में पाकिस्तान का बैंड बजाने के बाद बोले मोहित उल्वा; जानें क्या कहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'हमें पता था...', फाइनल में पाकिस्तान का बैंड बजाने के बाद बोले मोहित उल्वा; जानें क्या कहा

मोहित उल्वा, पूरे भारतवर्ष में यह नाम चर्चा में है.

इस नाम की चर्चा हो भी क्यों ना, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पलटने वाला यही तो खिलाड़ी है. 338 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को आखिरी 2 ओवर में 25 रन बनाने थे.

हाथ में सिर्फ एक विकेट बचा था, मगर मोहित उल्वा ने धैर्य नहीं खोया और अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 337 रन बना दिए थे.

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में कभी इतना बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज नहीं हुआ था. इसलिए भारतीय खेमे में टेंशन पैदा होना कोई हैरानी वाली बात नहीं होती.

मगर मैच के बाद मोहित ने बताया कि टीम को पूरा भरोसा था कि पाकिस्तान इतने रन बना सकता है, तो उनकी टीम भी ऐसा कर सकती है.

आखिरी ओवर में क्या सोच रहे थे मोहित?

अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रन बनाने थे. हालात आखिरी बॉल पर 3 रन के बन चुके थे. यह किसी भी बल्लेबाज के लिए दबाव भरी स्थिति होती.

मोहित ने आखिरी ओवर को लेकर कहा, "मुझे खुद और भगवान पर पूरा भरोसा था. इससे पहले तक मेरे लिए एशिया कप ज्यादा अच्छा नहीं रहा था.

मुझे पता था कि मैं एक गेंदबाज हूं, लेकिन मुझे भरोसा करना था कि मैं एक ऑलराउंडर हूं. मुझे दूसरे छोर पर सिर्फ मनल के सपोर्ट की जरूरत थी."

पता था चेज कर लेंगे

मोहित ने बताया कि दूसरे छोर पर मनल चौहान लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे थे. मनल लगातार उनसे कहते रहे कि वह गेम को जरूर फिनिश कर सकते हैं.

मोहित ने बताया, "जिस तरह का भरोसा मनल ने मुझे दिलाया कि आखिरी गेंद पर हम दोनों मिलकर मैच को फिनिश कर सकते हैं.

मुझे भरोसा था कि मैं अगर अंतिम गेंद तक टिका रहा तो अंतिम गेंद पर गेम को फिनिश कर देंगे."

मोहित उल्वा नंबर-10 पर बैटिंग करने आए.

मोहित जब बल्लेबाजी करने उतरे, तब भारतीय टीम ने 252 के स्कोर पर आठवां विकेट खोया था. टीम को अब भी 86 रनों की जरूरत थी.

यह मोहित की दृढ़ता ही थी जो अंत तक क्रीज पर टिके रहे और भारत को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई.

<p style="text-align: justify;

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत के क्रिकेट खिलाड़ी मोहित उल्वा की फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बारे में है, जहाँ उन्होंने आखिरी ओवर में चौका लगाकर भारत को 338 रनों के लक्ष्य को पूरा करने में मदद की। यह विषय क्रिकेट प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक नाटकीय जीत का उदाहरण है, जिसने देश में उत्साह और गर्व की भावना जगाई। इस घटना से आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जैसे टीम भावना, धैर्य और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा मिलना, और खेल के प्रति राष्ट्रीय एकजुटता बढ़ना।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।