हमें रिफंड चाहिए बस... PNB फ्रॉड केस में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, जानें कब तक मिलेंगे पैसे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) फ्रॉड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
सोमवार को ग्रेटर नोएडा के ऐछर ब्रांच में सैकड़ों की तादात में परेशान ग्राहक जमा हुए. इनकी बैंक से बस एक ही मांग है कि 'हमारा रिफंड वापस करो.'
कल बैंक परिसर में जमा हुए लोगों में किसान, स्थानीय वकील और मजदूर प्रतिनिधि शामिल थे.
बढ़ते हंगामे के बीच प्रदर्शनकारियों ने बैंक के दरवाजे को भी बंद करने की कोशिश की. साफ है कि ग्राहकों में 35 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर काफी गुस्सा है. आखिरकार बात उनकी गाढ़ी कमाई की है.
कैसे हुआ था फ्रॉड?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, फ्रॉड का यह मामला किसी हैकर या स्कैमर से नहीं जुड़ा है, बल्कि इसे बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने अंजाम दिया है.
इस काम में महिला ने अपने साथी बैंक कर्मचारियों के कंप्यूटर लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का गलत किया.
इसमें खासतौर पर उन किसानों के बैंक अकाउंट्स को निशाना बनाया गया, जिन्हें जेवर एयरपोर्ट के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन के बदले मुआवजे की मोटी रकम मिली थी.
फ्रॉड के दौरान बिना ग्राहकों की मर्जी और ओटीपी के उनके फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को मैच्योरिटी से पहले ही बंद करा दिया गया.
एफडी टूटने के बाद करोड़ों रुपये की नकदी जब सेविंग्स अकाउंट में आई, तो उसे आनन-फानन में फर्जी और निष्क्रिय खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया.
ग्राहकों को प्रशासन का भरोसा
कल इसी सिलसिले में बैंक परिसर में जमा हुए ग्राहकों को शांत करने के लिए मौके पर अतिरिक्त डीसीपी (ग्रेटर नोएडा) संतोष कुमार को पहुंचना पड़ा.
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि शनिवार तक सभी प्रभावित ग्राहकों के पैसे वापस मिल जाएंगे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई भी जांच में जुटी हुई है.
बैंक ने भी साफ कह दिया है कि जांच पूरी होते ही सभी वास्तविक दावों का पूरा पैसा लौटाया जाएगा.
अब तक प्राप्त कुल 58 शिकायतों में से 16 प्रभावित खाताधारकों की शिकायतों क
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar