हमीरपुर में 4,031 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जनपद हमीरपुर के विद्यालयों में छात्रवृत्ति हस्तांतरण कार्यकम के सजीव प्रसारण को देखते हुये छात्रगण छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के राज्यस्तरीय सजीव प्रसारण का जनपद के 55 विद्यालयों में सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत हमीरपुर के 68 विद्यालयों के 4,031 पात्र विद्यार्थियों के आधार-सीडेड खातों में ₹9,805,840 की छात्रवृत्ति अंतरित की गई।आयोजन के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर व गायत्री विद्या मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।