हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र से कथित रैगिंग का मामला, जांच शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र संदेह के घेरे में बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बाहरी राज्य के रहने वाले एक छात्र ने ईमेल के माध्यम से कॉलेज प्राचार्य को शिकायत भेजी। शिकायत में कुछ सीनियर छात्रों पर अभद्र व्यवहार करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोपों के अनुसार, छात्र को आंखों में आंखें डालकर बात न करने और निर्धारित तरीके से नाम पुकारने जैसी बातों को लेकर परेशान किया गया।शिकायत के बाद कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई।
संदेह के दायरे में आए कुछ छात्रों को कमेटी के समक्ष बुलाकर पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए।मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश भारती ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एंटी रैगिंग कमेटी मामले की गंभीरता को देखते हुए पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है।
जांच रिपोर्ट में यदि कोई छात्र दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- डॉ. रमेश भारती, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर