अपराध

हमीरपुर के मृदुल चौक पर बेकाबू ट्राले ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, चार घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हमीरपुर के मृदुल चौक पर बेकाबू ट्राले ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, चार घायल

हमीरपुर: धनतेरस के चलते शुक्रवार को हमीरपुर शहर में वाहनों की भारी आवाजाही के बीच मृदुल चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर मृदुल चौक पर यातायात का दबाव काफी अधिक था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्राला गलत दिशा से आया और आगे निकलने की कोशिश में सामने से आ रही दो बोलेरो गाड़ियों, दो स्कूटियों और एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करवाया। धनतेरस के कारण शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर भी दिनभर यातायात का भारी दबाव देखने को मिला।एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने करीब पांच वाहनों को टक्कर मारी है।

हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर हमीरपुर के मृदुल चौक पर ट्राले के बेकाबू होने से हुए सड़क दुर्घटना के बारे में है, जिसमें पाँच गाड़ियों को टक्कर लगी और चार लोग घायल हुए। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई यातायात जाम और अनियंत्रित ट्राले चलाने से गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। ऐसी घटनाएँ न केवल घायल व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित करती हैं, बल्कि स्थानीय अस्पतालों पर भी दबाव डालती हैं और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यक

🎙️ जनता का संदेश का मत

मृदुल चौक पर हुए इस हादसे से हमें याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों की बात नहीं, बल्कि हर चालक की जिम्मेदारी है। तेज़ी से चलने और गलत दिशा में चलने से न सिर्फ अपनी जान, बल्कि दूसरों की भी खतरा पैदा होता है। चलिए, ट्रैफ़िक नियमों का पालन करके, एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखकर समाज को सुरक्षित बनाते हैं। पीड़ितों के परिवार को हमारी संवेदना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।