राजनीति

हमीरपुर में पेयजल की गुणवत्ता की हर समय होगी निगरानी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हमीरपुर में पेयजल की गुणवत्ता की हर समय होगी निगरानी

अगस्त 15, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): जिला मुख्यालय में पेयजल की गुणवत्ता की हर समय निगरानी होगी। इसके लिए जनशक्ति विभाग ने लगभग 18 लाख रुपया की लागत से अत्याधुनिक प्रणाली का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने इस अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की मानकों के अनुसार पानी की गुणवत्ता की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर लगातार डिस्प्ले होती रहेगी और शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शहर में शिमला की तर्ज़ पर अंडरग्राउंड डक्ट बनाने पर 45 करोड़ रुपये ख़र्च होंगे जिसमें से 15 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।