राजनीति

हमीरपुर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का होगा आयोजन, तीन प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हमीरपुर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का होगा आयोजन, तीन प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

अक्तूबर 23, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): मेरा युवा भारत (MY Bharat), हमीरपुर द्वारा विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026-27 के अंतर्गत किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली युवा संसद का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) निर्धारित किया गया है।

जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय कार्यप्रणाली एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने, तार्किक ढंग से अपनी बात रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए युवा की आयु 17 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक पात्र युवा MY Bharat पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। युवा संसद का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक, राज्य स्तर की प्रतियोगिता 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 9 और 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित की जाएगी।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतिभागियों को निर्धारित विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। हमीरपुर जिले से तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर की युवा संसद के लिए किया जाएगा।

राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवा संसद केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, निर्णय लेने की योग्यता, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

इसके माध्यम से युवा राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी समझ विकसित कर सकेंगे और देश के विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा में भाग ले सकेंगे। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने हमीरपुर जिले के पात्र युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा वे विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विकसित भारत युवा संसद 2026‑27 का विषय "एक राष्ट्र, एक चुनाव" है, जो भारत के सभी राज्यों में एकसमान चुनाव व्यवस्था की आवश्यकता पर बल देता है। यह पहल युवा नेताओं को लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर गहराई से सोचने का मंच देती है, जिससे वे राष्ट्रीय नीति‑निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश के युवा अपने प्रदेश के विकास के लिये सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर संवाद की दिशा तय कर रहे हैं। इससे आम जनता को चुनावी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़े

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।