खेल

हनुमानगढ़ में RSS का भव्य पथ संचलन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हनुमानगढ़ में RSS का भव्य पथ संचलन

हनुमानगढ़ टाउन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। किले वाला हाई स्कूल के खेल मैदान से शुरू हुए कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। शहर में 50 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए और 50 से अधिक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने पथ संचलन का स्वागत किया। इस दौरान करीब 200 किलो फूलों से पुष्पवर्षा की गई।

हनुमानगढ़, 25 अक्टूबर। हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया। विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन और पथ संचलन के इस आयोजन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से भाग लिया। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस दौरान 50 से अधिक सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।

वहीं, करीब 200 किलो फूलों से हुई पुष्पवर्षा ने आयोजन को खास बना दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हनुमानगढ़ नगर की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमानगढ़ टाउन में भटनेर किले के सामने स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय यानी किले वाला हाई स्कूल के खेल मैदान में हुई।

कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई, जिसके बाद अवतरण और काव्य गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं अर्थशास्त्री संतोष राजपुरोहित मौजूद रहे। वहीं, हनुमानगढ़ जिला संघचालक मोमनचंद मित्तल, नगर संघचालक अनिल अग्रवाल और मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख देवेंद्र प्रकाश भी उपस्थित रहे।

इसके बाद शहर में पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल के साथ आगे बढ़े। शहर के विभिन्न मार्गों पर 50 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए। सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने पथ संचलन का स्वागत किया और करीब 200 किलो फूलों से पुष्पवर्षा की। हनुमानगढ़ में आयोजित इस पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन और शहरवासियों का स्वागत चर्चा का केंद्र रहा।

विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन के साथ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई।

होल्ड बाइट- — चेतन जिंदल, RSS जिला प्रचार प्रमुख

होल्ड बाइट- — नीरज शर्मा, RSS जिला कार्यवाह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।