व्यापार

हापुड़ में विधायक निधि की दूसरी किश्त जारी:तीनों विधायकों को ढाई-ढाई करोड़, हापुड़ में 7.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हापुड़ में विधायक निधि की दूसरी किश्त जारी:तीनों विधायकों को ढाई-ढाई करोड़, हापुड़ में 7.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

हापुड़ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है। जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायकों को ढाई-ढाई करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह कुल 7.50 करोड़ रुपए से विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी विकास कार्य कराए जाएंगे। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

ऐसे में चुनाव से पहले विकास कार्यों के लिए जारी हुई यह किश्त अहम मानी जा रही है। बजट जारी होने के बाद संबंधित विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश सरकार प्रत्येक विधायक को विकास कार्यों के लिए सालाना पांच करोड़ रुपए की विधायक निधि देती है। विधायक अपने क्षेत्र में जरूरत के अनुसार विकास कार्यों के प्रस्ताव देते हैं।

ये प्रस्ताव जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के पास पहुंचते हैं। इसके बाद संबंधित कार्यों का सर्वे कराकर योजना तैयार की जाती है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाते हैं। तीनों विधायकों ने पहले ही दे दिए थे प्रस्ताव हापुड़ सदर से विजयपाल आढ़ती, धौलाना से धर्मेश तोमर और गढ़मुक्तेश्वर से हरेन्द्र तेवतिया विधायक हैं।

तीनों को वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त के रूप में ढाई-ढाई करोड़ रुपए मिले हैं। किश्त जारी होने से पहले ही विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव विभाग को दे दिए थे। इन प्रस्तावों के आधार पर कार्यों की योजनाएं भी तैयार हो चुकी हैं। टेंडर के बाद काम में आएगी तेजी अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्तावित विकास कार्य धरातल पर शुरू होंगे।

इससे चुनाव से पहले सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों को पूरा कराने में तेजी आने की उम्मीद है। पीडी अनवर शेख ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी किश्त तीनों विधायकों के लिए जारी हो गई है। विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों को अब तेजी से कराया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।