हापुड़ में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हापुड़ जिला मुख्यालय के सभागार में प्रभारी मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जाए।
निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी जनप्रतिनिधियों के साथ कराया जाए, ताकि उन्हें विकास कार्यों की पूरी जानकारी मिल सके।प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले की सभी गौशालाओं में सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाएं। गौशालाओं में हरा चारा, भूसा और साफ पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।वृद्धा पेंशन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।
प्रभारी मंत्री ने समाज कल्याण अधिकारी से पेंशन न मिलने के कारणों की जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि पेंशन पाने वालों की केवाईसी और अन्य जानकारी अपडेट न होने के कारण पेंशन रुकी हुई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की भी जानकारी ली गई।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं।वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने और बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
साथ ही जिले में चल रहे और पूरे हो चुके निर्माण कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को जरूर दी जाए।बैठक में प्रभारी मंत्री ने गढ़ गंगा मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूरी टीम को बधाई दी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह से जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी भी ली गई।
बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हापुड़ जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन प्रभारी मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चल रहे निर्माण और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर निगरानी रखना और उन्हें जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वित करना था। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार नागरिकों के साथ मिलकर कार्य कर रही है, जिससे परियोजनाएँ पारदर्शी और समय पर पूरी होंगी। यदि योजनाएँ सुचारू रूप से चलती हैं तो आम जनता को बेहतर सड़कें, स्वच्छता, और सार्वजनिक सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे जीवन
🎙️ जनता का संदेश का मत
विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों का समावेश पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाता है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना घटती है। जब प्रगति की निगरानी सामूहिक रूप से होती है, तो परियोजनाएँ समय पर और सही तरीके से पूरी होती हैं, जिससे समाज को स्थायी लाभ मिलता है। यह हमें यह सिखाता है कि सच्ची उन्नति तभी संभव है जब हम एकजुट होकर कार्य करें, न कि स्वार्थी हितों से।