हर शुक्रवार सरकारी दफ्तरों में ड्राई डे, रविवार को घरों में चलेगा मच्छरों पर वार!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रत्येक शुक्रवार चिकित्सा संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में मनाया जाएगा 'ड्राई डे', आमजन प्रत्येक रविवार को घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में करें ड्राई डे की गतिविधियां : सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत
जयपुर प्रथम, 19 नवंबर। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर प्रथम द्वारा विशेष पहल की गई है। इसके तहत जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को 'ड्राई डे' मनाया जाएगा। वहीं आमजन से प्रत्येक रविवार को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्राई डे मनाने की अपील की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को सभी चिकित्सा संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, छतों एवं अन्य स्थानों पर जमा पानी को खाली कर मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी संस्थान प्रभारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को नियमित रूप से ड्राई डे गतिविधियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. शेखावत ने आमजन से अपील की कि प्रत्येक रविवार को घरों में कूलर, फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायर एवं अन्य पात्रों में जमा पानी को खाली कर उनकी सफाई करें। डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिए पानी का ठहराव रोकना बेहद जरूरी है।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. मनु शेखावत ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में तथा प्रत्येक रविवार घरों में ड्राई डे की गतिविधियां नियमित रूप से अपनाकर डेंगू-मलेरिया की रोकथाम में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है।
हर शुक्रवार संस्थानों में ड्राई डे, हर रविवार घरों में ड्राई डे – मच्छरों पर वार, डेंगू-मलेरिया से बचाव।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए जयपुर प्रथम स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल शुरू की है, जिसमें हर शुक्रवार सरकारी दफ्तरों और चिकित्सा संस्थानों में ‘ड्राई डे’ मनाया जाएगा और रविवार को घरों व आसपास के इलाकों में मच्छरों पर वार किया जाएगा। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मच्छर जनित रोगों का प्रसार बढ़ता जा रहा है और समय पर रोकथाम से मृत्यु दर घटाई जा सकती है। यदि लोग इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें तो मच्छरों की संख्या घटेगी, रोगों का जोखिम कम होगा और जनस्वास्थ