विदेश

हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा

पाकिस्तान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के साथ पाक टीम ने 0-3 से सीरीज गंवाई.

अब शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने पाक टीम को डबल झटका देते हुए एक साथ 2 सजा दी हैं.

बर्मिंघम टेस्ट में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तान पर मैच फीस का 50% प्रतिशत जुर्माना लगा और 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स काटे गए.

आईसीसी ने एक रिलीज जारी कर बताया कि एडजबेस्टन टेस्ट के दौरान दिए गए वक्त को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान लक्ष्य से 11 ओवर पीछे रहा, जिसके चलते टीम पर मैच शुल्क का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में 11 अंकों की कटौती की गई.

ऑन-फील्ड अंपायर पॉल राइफल और क्रिस गैफेनी, तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन के आरोप लगाने के बाद आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगल्ले ने यह प्रतिबंध लगाया. 11 प्वाइंट्स कटने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है.

A further blow for Pakistan who have been hit with a pair of sanctions following their loss to England in the third #WTC27 contest in Birmingham.https://t.co/4pBrDK5K7n

ICC (@ICC) September 14, 2026

टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें पायदान पर है. टीम का प्वाइंट्स प्रतिशत सिर्फ 4.63 का रह गया है.

चक्र में लगातार हार के चलते वैसे ही पाकिस्तान को प्वाइंट्स नहीं मिल पा रहे थे, जो कुछ थे वो जुर्माने में कट गए.

यह भी पढ़ें: <a title="आखिर कब तक?

संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी च

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।