अपराध

हरदा में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, क्विज विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हरदा में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, क्विज विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर हरदा में उत्साह और उल्लास के साथ जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया।

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और प्रदेश की संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और देशप्रेम की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया।

वहीं, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। समारोह का एक खास आकर्षण किसान सम्मान क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान रहा। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी की चाबियां सौंपी गईं। इस पहल के माध्यम से किसानों की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।

कुल मिलाकर हरदा में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभाओं के सम्मान और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए मध्यप्रदेश के गौरव और विकास के संकल्प को प्रदर्शित किया गया।

बाइट – दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्य मंत्री

-----

लोअर हेडर

हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस समारोह आयोजित

स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

किसान क्विज विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी की चाबियां मिलीं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।