खेल

हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतक के बाद वैष्णवी शर्मा की फिरकी के जादू से भारत की महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 121 रन से हरा दिया.

रविवार (25 अक्टूबर) को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट पर 328 रन बनाए. चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे 48.5 ओवर में 207 रन पर सिमट गई.

इस दौरान भारत के लिए वैष्णवी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

भारत के लिए पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 121 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाए.

इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 86 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 106 रन स्कोर किए. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 153 (137 गेंद) रनों की साझेदारी की.

यह पारी में सबसे बड़ी साझेदारी रही, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 300 रन का आंकड़ा पार किया.

भारत की शुरुआत खराब हुई थी. 19 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद हरमनप्रीत ने ओपनर प्रतिका रावल (67 गेंद में 61 रन) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 124 रन जोड़े.

इससे टीम ने एक बार फिर लय पकड़ी और बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया.

Maiden wicket amp; the win 🌟☝️ Jintimani Kalita strikes for the very first time in ODIs to wrap up the innings and seal a spectacular victory for #TeamIndia 🇮🇳 Scorecard ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7 #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/6Gayz0X64R

BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026

चेज में अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे ने शुरुआती 10 ओवर में लॉरिन फिरी (06) का विकेट गंवाकर 47 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की. पहला विकेट 38 रन पर गिरने के बाद टीम को दूसरा झटका 107 रन पर लगा.

यहां से विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा. 120

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।