विदेश

आज हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी व्रत:सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पति-पत्नी को एक साथ करना चाहिए तीज व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी व्रत:सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पति-पत्नी को एक साथ करना चाहिए तीज व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा

इस साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथियों की घट-बढ़ की वजह से आज (14 सितंबर) भी और कल (13 सितंबर) भी थी। इस कारण कई जगहों पर हरतालिका तीज व्रत 13 तारीख को किया गया। अधिकतर पंचांगों में आज यानी 14 सितंबर गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज मनाने की सलाह दी गई है। आज ही गणेश चतुर्थी भी है, इसलिए भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

ज्योतिषियों के मुताबिक 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज व्रत करना ज्यादा शुभ है, क्योंकि शास्त्रों में तीज व्रत चतुर्थी के साथ वाले दिन करने की बात कही गई है। जिस दिन द्वितीया और तीज का संयोग होता है, उस दिन तीज व्रत करने का महत्व नहीं है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं.

मनीष शर्मा कहते हैं कि तीज यानी तृतीया देवी पार्वती की तिथि है और चतुर्थी के स्वामी भगवान गणेश हैं। माता पार्वती का तीज व्रत और गणेश जी का चतुर्थी व्रत एक ही दिन करना शुभ योग है। महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से तीज व्रत रखती हैं। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से किया जाता है तीज व्रत हरतालिका तीज पर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पत्नी के साथ ही पति को भी शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

पति-पत्नी एक साथ पूजा करते हैं तो एक-दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान बढ़ता है। पूजा में कई ऐसी विधियां होती हैं, जो पति-पत्नी को एक साथ मिलकर करनी होती हैं। इन विधियों की वजह से आपसी तालमेल बढ़ता है। भगवान शिव-पार्वती की कृपा से एक साथ पूजा करने वाले पति-पत्नी के जीवन में सौभाग्य, शुभता, सकारात्मकता और सकारात्मकता बनी रहती है।

गणेश पूजन के बाद शुरू करें शिव-पार्वती की पूजा माता पार्वती ने किया था हरतालिका तीज व्रत

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।