खेल

हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

IPL 2027 Mumbai Indians Captain: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तानी को लेकर हलचल तेज हो गई है.

हार्दिक पांड्या की जगह नए कप्तान की तलाश की चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा और तिलक वर्मा दो बड़े दावेदार बनकर सामने आए हैं.

हालांकि, फ्रेंचाइजी ने कप्तानी बदलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा?

क्या पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर वापसी होगी या फिर मुंबई इंडियंस युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा पर भरोसा जताएगी? ये ऐसे सवाल हैं, जिनकी चर्चा आईपीएल के अगले सीजन से पहले तेज हो गई है.

मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट में कप्तानी को लेकर दो अलग-अलग सोच होने की चर्चा है.

एक पक्ष रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने के समर्थन में बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रहा है.

हालांकि, मैनेजमेंट में मतभेद की इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने के पक्ष में क्या है तर्क?

मुंबई इंडियंस के इतिहास में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया.

रोहित ने मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था.

हालांकि, 2020 के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अगले तीन सीजन यानी 2021, 2022 और 2023 में खिताब नहीं जीत सकी.

इसके बाद फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया.

अब चर्चा है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा के अनुभव पर भरोसा जता सकती है.

रोहित के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क उनका कप्तानी का अनुभव, बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने की क्षमता और फ्रेंचाइजी के साथ उनका लंबा जुड़ाव है.

इस विकल्प के समर्थकों का मानना है कि रोहित शर्मा को अगले एक या दो साल के लिए कप्तानी सौंप दी जाए और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया जाए.

इससे तिलक को रोहित जैसे अनुभवी

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।