खेल

हार्दिक पांड्या की Ex-वाइफ से गरीब माहिका शर्मा? क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड के पास कितना पैसा, नताशा की कितनी नेटवर्थ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
हार्दिक पांड्या की Ex-वाइफ से गरीब माहिका शर्मा? क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड के पास कितना पैसा, नताशा की कितनी नेटवर्थ

Hardik Ex-Wife vs Girlfriend: भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या मशहूर मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

उन दोनों की तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं.

इससे पहले हार्दिक (Hardik Pandya) ने सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी रचाई थी. हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया था. नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने माहिका को डेट करना शुरू कर दिया है.

इस बीच फैंस नताशा और माहिका की एक-दूसरे से तुलना करने लगे. यह सवाल भी आया कि इन दोनों में से सबसे ज्यादा अमीर कौन है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों की नेटवर्थ कितनी है... नताशा की कितनी है नेटवर्थ?

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) एक सर्बियाई मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं.

इतना ही नहीं, वह रियलिटी शो बिग बॉस और नच बलिए में भी नजर आई थीं.

नताशा की ग्लोबल पहचान है, जिसके चलते ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए उनकी मोटी कमाई होती है. इंस्टाग्राम पर उनके 46 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नताशा की अनुमानित नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

कितनी अमीर हैं माहिका शर्मा?

वहीं, हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में है. माहिका शर्मा मॉडलिंग की दुनिया में फेमस चेहरा हैं. मॉडलिंग इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.

माहिका शर्मा भारत के बड़े डिजाइनर्स जैसे मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे के साथ काम कर चुकी हैं.

वो मॉडलिंग के अलावा म्यूजिक वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं. हालांकि माहिका शर्मा अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं. इसकी वजह से अभी उनकी नेटवर्थ सिर्फ 3-3.5 करोड़ रुपये के आसपास ही है.

ऐसे में देखा जाए, तो नताशा स्टेनकोविक नेटवर्थ के मामले में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से कहीं आगे हैं. खुद कितना कमाते हैं हार्दिक? भारतीय क्रिकेट हार्दिक पांड्या खुद करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं.

वह हर साल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और IPL सैलरी से मोटी कमाई करते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी कमाई होती है. इतना ही नहीं, हार्दिक पांड्या ने कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है.

मौजूदा समय में उनकी अनुमानित नेटवर्थ 95-120 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.

ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या के नेटवर्थ से तुलना करें, तो नताशा और माहिका दोनों ही काफी पीछे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।