राज्य

हरिद्धार में नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हरिद्धार में नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा

09 नवम्बर 2026, हरिद्धार: हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत नवनिर्मित घाटों तक गंगा की धारा पहुंचने लगी है। गंगा नहर की क्लोजर अवधि समाप्त होने के बाद नहर में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। कुंभ की तैयारियों के तहत सिंचाई विभाग की ओर से गंगा नहर और एस्केप चैनल पर करीब सवा तीन किलोमीटर लंबे 10 नए घाट बनाए जा रहे हैं।

वहीं, हरकी पैड़ी के निकट शोल क्षेत्र में 82 मीटर लंबे एक अन्य घाट का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे हरिद्वार में गंगा किनारे घाटों की कुल लंबाई करीब 16 किलोमीटर हो जाएगी। नहर बंदी के दौरान नए घाटों के जलमग्न हिस्सों का निर्माण और पुराने घाटों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। अब घाटों को अंतिम रूप देने के साथ ही सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, जिसे 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इन घाटों के विकसित होने से कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्नान के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही, प्रमुख स्नान स्थलों पर भीड़ का दबाव कम करने और बेहतर भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। करीब 16 किलोमीटर लम्बे पक्के घाट, आगामी कुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ ही उनकी सुविधा, सुरक्षित स्नान और बेहतर व्यवस्थाओं का मजबूत आधार बनेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत नई नहरें और घाट बन रहे हैं, जिससे गंगा की धारा नवनिर्मित घाटों तक पहुँच रही है। यह कदम कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आसान पहुँच और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। गंगा नहर के बंद होने के बाद पानी भरने से धारा का प्रवाह पुनः शुरू हुआ, जिससे धारा की स्वच्छता और धार्मिक महत्व बढ़ेगा। आम जनता को साफ पानी, बेहतर पथ और धार्मिक अनुभव मिलेगा, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।