हरिद्वार कुंभ की तैयारियां तेज, आईजी ने स्थलीय निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
16 नवम्बर 2026, हरिद्धार: धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक कुंभ, योगेंद्र सिंह रावत ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों व सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने मेला क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले अस्थायी थानों के लिए चिह्नित स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बैरागी कैंप, पंतद्वीप पार्किंग और निर्माणाधीन पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया, जहां मेले के दौरान बाहर से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था की जानी है।
इस दौरान आईजी ने पुलिस कर्मियों के आवास के लिए बनाए जा रहे छह मंजिला भवन के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ शुरू होने से पहले सभी निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
बाइट- योगेंद्र सिंह रावत, आई जी कुंभ, हरिद्वार
वीडियो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हरिद्वार में 2026 के कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन ने निरीक्षण और तैयारियाँ तेज कर दी हैं। यह विषय धार्मिक आयोजन की सुरक्षा और सुव्यवस्था से संबंधित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं, और किसी भी असफलता से बड़े पैमाने पर दुर्घटनाएँ या आपदाएँ हो सकती हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा क्योंकि बेहतर सुरक्षा से श्रद्धालु निश्चिंत होकर अनुष्ठान कर सकेंगे, और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भ