व्यापार

हरिद्वार में नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई गंगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हरिद्वार में नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई गंगा

नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर एसटीपी प्लांट से जोड़ा गया है।

16 नवम्बर 2026, हरिद्धार: प्रदेश सरकार की ओर से हरिद्वार में गंगा नदी की स्वच्छता के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जहां एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग के जरिए गंगा को स्वच्छ बनाने का आधारभूत ढांचा विकसित किया गया, वहीं गंगा बंदी के दौरान व्यापक स्वच्छता अभियान से इस मिशन को अंतिम रूप दिया गया।

नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर एसटीपी प्लांट से जोड़ा गया है। वहीं, हरिद्वार में 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट संचालित हैं। इसके अलावा, गंगा बंदी के दौरान प्रशासन ने विभिन्न विभागों, धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं तथा व्यापारिक संगठनों के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान घाटों और नदी तटों से 100 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया। स्वच्छता अभियान में न सिर्फ घाटों और नदी तटों पर सफाई की गई, बल्कि नदी तट में वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री अवशेष और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़ों को एकत्रित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बयान में कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने जनसहभागिता से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों को सराहनीय बताते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हरिद्वार में गंगा नदी की स्वच्छता के लिए चल रही नमामि गंगे परियोजना के तहत 22 नालों को टैप कर एसटीपी प्लांट से जोड़ा गया है। यह पहल गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और धार्मिक एवं पर्यटकीय गतिविधियों के लिए सुरक्षित बनाने हेतु की गई है। परियोजना का महत्व इसलिए है क्योंकि गंगा का जल गुणवत्ता सुधार से न केवल धार्मिक अनुष्ठानों की शुद्धता बनी रहती है, बल्कि स्थानीय स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। आम जनता के लिए यह साफ पानी से रोगों का खतरा कम होगा, और हरिद्वार की आर्थिक स्थिति में पर्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।