हरिद्वार में ‘नव्या 2.0' का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 28, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने संयुक्त रूप से हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत संस्थान से ‘नव्या 2.0’( 'NAVYA 2.0’) की शुरुआत की। 'NAVYA' (युवा महिलाओं और किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी आकांक्षाओं को पोषित करना) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की संयुक्त पहल है।‘नव्या 2.0' के अंतर्गत 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 जिलों को शामिल किया जाएगा।
इसमें विशेष रूप से आकांक्षी और दुर्गम क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत पात्रता आयु सीमा को 16–18 वर्ष से बढ़ाकर 16–25 वर्ष कर दिया गया है।इसमें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप, उभरते हुए और गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रोजगार, अप्रेंटिसशिप और उद्यमिता के अवसर खुलेंगे।
जिला स्तर पर इसके कार्यान्वयन के लिए एक समान 'मानक संचालन प्रक्रिया' का पालन किया जाएगा। वहीं, 'स्किल इंडिया डिजिटल हब' उम्मीदवारों को नामांकन से लेकर प्रमाणन तक सहायता प्रदान करेगा और उनके प्रशिक्षण की प्रगति पर नजर रखेगा।
सोर्स - PIB