विदेश

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा हो और उसमें नोंकझोंक ना हो, ऐसा नहीं हो सकता.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार को इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला गया, जिसमें पाक टीम ने पहले 6 ओवर में ही 64 रन जड़ दिए थे.

इसी बीच हर्षित राणा ने पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाजों, शामिल हुसैन और माज सदाकत को स्लेज करना शुरू कर दिया और जब हुसैन आउट हुए तो हर्षित ने एग्रेसिव अंदाज में उन्हें सेंड-ऑफ दिया.

पाकिस्तानी पारी का सातवां ओवर चल रहा था, हर्षित बॉलिंग कर रहे थे.

इसी ओवर में हर्षित ने माज सदाकत को एक से ज्यादा बार बीट करते हुए स्लेज करना शुरू कर दिया.

उसके बाद जब शामिल हुसैन स्ट्राइकिंग एंड पर पहुंचे तो हर्षित ने उन्हें भी छेड़ना शुरू कर दिया.

एक मौके पर तो दोनों भिड़ने को तैयार थे, लेकिन इससे पहले कुछ होता अंपायर बीच में आ गए.

हर्षित ने दिया सेंड-ऑफ

उससे अगले यानी आठवें ओवर में आयुष बडोनी गेंदबाजी करने आए.

ओवर की पांचवीं गेंद पर शामिल हुसैन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद हवा में चली गई.

संयोग से कैच हर्षित राणा ने ही लपका, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में उंगली दिखाकर हुसैन को सेंड-ऑफ दिया.

अगला ओवर फिर से हर्षित राणा ने फेंका.

इस बार उन्होंने रोहेल नजीर को अपना शिकार बनाया, जो खाता तक नहीं खोल पाए. इस विकेट के गिरने पर भी हर्षित एग्रेशन से भरे नजर आए. बताते चलें कि हर्षित जुलाई 2026 से ही पेशेवर क्रिकेट नहीं खेल रहे थे.

आखिरकार चोट से उबरने के बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट में वापसी की है.

A little verbal exchange, a fiery moment, and then Harshit Rana had the last laugh🔥 Ayush Badoni's sharp bowling did the job, and Harshit Rana made no mistake with an easy catch to dismiss Shamy😱 Talk on the field, action with the ball!

That's cricket🏏❤️ #INDvPAK https://t.co/F7FZjnh7FY

Ommy Rathore (@Ommy_Rathore15) November 22, 2026</bloc

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।