अपराध

हत्याकांड मामले की जांच के दौरान धनबाद पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हत्याकांड मामले की जांच के दौरान धनबाद पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

हत्याकांड मामले की जांच के दौरान धनबाद पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी, स्वास्थ्य सुधार के बाद होगी पूछताछ।

Short Headline: हत्याकांड मामले की जांच के दौरान धनबाद पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

14 अक्टूबर, धनबाद: धनबाद में हत्याकांड मामले की जांच के दौरान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्या आरोपी शंकर डे उर्फ पिंकू डे के पैर में गोली लगी। ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब न बताया कि राम प्रताप प्रसाद हत्याकांड मामले में आरोपी को मैथन से गिरफ्तार किया गया था। हथियार बरामदगी के लिए टुंडी के मनियाडीह ले जाने के दौरान आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

बाइट- मोहम्मद याकूब, ग्रामीण एसपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।