HDFC बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची संभालेंगे MD और CEO की कमान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर महीने की शुरुआत अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आई है.
रोजरमर्रा की चीजों के भाव से लेकर बैंकिंग सेक्टर में भी इस महीने में कई सारे बदलाव हुए हैं. इन्हीं में एक बड़ा फेरबदल HDFC बैंक में भी देखने को मिला है.
वो ऐसे कि अब एचडीएफसी बैंक का मैनेजमेंट अनूप बागची संभालने वाले हैं.
ये फैसला 1 अक्टूबर को ही सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि अनूप बागची को अब एचडीएफसी बैंक का सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके लिए RBI ने भी अपनी मंजूरी दे दी है.
इस तारीख से संभालेंगे चार्ज
बतौर एमडी और सीईओ अनूप बागची 27 अक्टूबर 2026 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे.
फिलहाल बैंक में शशिधर जगदीशन एमडी और सीईओ का प्रभार संभाल रहे हैं.
उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर 2026 को खत्म हो रहा है, जिसके बाद अनूप इस पद को संभालेंगे. जगदीश ने अब तक अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है.
एचडीएफसी बैंक ने इस पद के लिए दो नाम RBI को भेजे थे. इनमें अनूप बागची के अलावा बैंक के डिप्टी एमडी कैजाद भरूचा का नाम भी शामिल था.
RBI ने बागची की नियुक्ति और उनके वेतन को मंजूरी दे दी है.
कौन हैं अनूप बागची? अनूप बागची को बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है.
वो 1992 से ICICI ग्रुप से जुड़े हुए हैं.
इस दौरान उन्होंने ट्रेजरी, रिटेल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में काम किया है. बागची ICICI सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ रह चुके हैं.
इसके अलावा वो ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रहे हैं. फिलहाल वो ICICI प्रोडेंशियल लाइफ इंश्यरेंस के एमडी और सीईओ हैं.
2017 से 2023 के बीच ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहते हुए उन्होंने रिटेल, बिजनेस और ग्रामीण बैंकिंग का काम संभाला.
इस दौरान बैंक के रिटेल कारोबार को बढ़ाने और मुनाफे में सुधार पर उनका फोकस रहा.
इसी अवधि में ICICI बैंक का रिटेल मॉर्गेज पोर्टफोलियो 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा.</
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि HDFC बैंक के नए प्रबंधक के रूप में अनूप बागची को नियुक्त किया गया है, जो बैंक के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दोनों की भूमिका निभाएंगे। यह बदलाव अक्टूबर 2023 में बैंकिंग क्षेत्र में हुए कई परिवर्तनों के बीच आया है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि HDFC बैंक भारतीय बैंकिंग में सबसे बड़े और विश्वसनीय संस्थानों में से एक है, और इसकी नेतृत्व में बदलाव से नीतियाँ, ग्राहक अनुभव और निवेशक विश्वास पर प्रभाव पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर बेहतर ग्राहक सेवा, नई डिजिटल पहल और वित्तीय उत्प