व्यापार

HDFC Bank के CEO को कितनी मिलती है सैलरी? अनुप बागची का सालाना पैकेज जानकर चौंक जाएंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
HDFC Bank के CEO को कितनी मिलती है सैलरी? अनुप बागची का सालाना पैकेज जानकर चौंक जाएंगे

बैंक में नौकरी करने वालों की सैलरी से लेकर बड़े अधिकारियों की कमाई तक, लोगों की दिलचस्पी हमेशा रहती है. अब HDFC Bank के CEO की सैलरी भी चर्चा में है.

बैंक की FY26 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, तत्कालीन MD और CEO शशिधर जगदीशन को वित्त वर्ष 2025-26 में टोटल 15.13 करोड़ रुपए का रिम्यूनरेशन मिला है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

अगर इस सालाना रकम को 12 महीनों में बांटकर देखें तो ये करीब 1.26 करोड़ रुपए प्रति महीने बैठती है.

हालांकि, इसे CEO की फिक्स्ड मासिक सैलरी समझना सही नहीं होगा, क्योंकि इस रकम में बेसिक पे के अलावा अलाउंस, परफॉर्मेंस बोनस और दूसरे कंपोनेंट शामिल हैं.

बेसिक सैलरी कितनी है? FY26 में शशिधर जगदीशन की बेसिक सैलरी करीब 3.09 करोड़ रुपए रही है. इसके अलावा उन्हें करीब 3.46 करोड़ रुपए के अलाउंस और परक्विजिट्स मिले हैं.

यानी CEO की कुल कमाई सिर्फ बेसिक सैलरी से नहीं बनती है, इसमें कई तरह के भुगतान जुड़े होते हैं.

बोनस कितना मिलता है? FY26 में जगदीशन की कमाई बढ़ने की बड़ी वजह उनका परफॉर्मेंस बोनस रहा.

उन्हें करीब 7.28 करोड़ रुपए का परफॉर्मेंस बोनस मिला, जबकि FY25 में यह रकम करीब 4.67 करोड़ रुपए थी. यानी बोनस में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई.

इसके अलावा RBI के नियमों के मुताबिक, उन्हें वित्त वर्ष 2024-25 के परफॉर्मेंस से जुड़ी कैश वैरिएबल पे का 50 फीसदी हिस्सा यानी करीब 2.67 करोड़ रुपए जनवरी 2026 में मिला था.

महीने की सैलरी कितनी है?

अगर सिर्फ कुल सालाना रिम्यूनरेशन ₹15.13 करोड़ को 12 से बांटें तो रकम करीब 1.26 करोड़ महीना.

इस 1.26 करोड़ को हर महीने मिलने वाली फिक्स्ड सैलरी नहीं कहा जा सकता. सालाना रिम्यूनरेशन में परफॉर्मेंस बोनस, वैरिएबल पे और दूसरे लाभ भी शामिल हैं. इसलिए हर महीने बैंक खाते में इतनी रकम आना जरूरी नहीं है.

CEO से भी ज्यादा किसे मिली सैलरी?

FY26 में HDFC Bank में सबसे ज्

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।