HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उसकी ज्यादा कीमत और हर महीने की EMI आपके बजट पर असर डाल रही है, तो आपके लिए HDFC बैंक की नई स्कीम काम की हो सकती है.
HDFC बैंक ने फ्लेक्सी इलेक्ट्रिक कार लोन लॉन्च किया है.
बड़ी बात यह है कि इस लोन के तहत इलेक्ट्रिक कार (EV) की बॉडी और बैटरी के लिए अलग-अलग तरीके से फाइनेंसिंग की सुविधा मिलेगी. यानी इससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से EMI का बोझ तय कर सकेंगे.
दरअसल, EV की कुल कीमत में बैटरी का बड़ा हिस्सा होता है.
यही वजह है कि लोगों को कई बार पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए ज्यादा रकम की जरूरत पड़ती है.
HDFC बैंक की नई योजना में बैटरी की लागत को अलग करके लोन चुकाने की सुविधा दी जाएगी.
क्या है HDFC बैंक का नया EV लोन?
HDFC बैंक ने EV खरीदने वालों के लिए फ्लेक्सी इलेक्ट्रिक कार लोन की शुरुआत की है.
इस योजना में कार की बॉडी और बैटरी की कीमत के लिए अलग-अलग अनुपात में कार्ड दिया जाएगा. इसमें बैटरी के हिस्से के लोन को लंबे समय में चुकाने का ऑप्शन मिलेगा.
वहीं बैंक के मुताबिक, ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से हर महीने की EMI को व्यवस्थित कर सकेंगे.
बैटरी और कार की बॉडी के लिए अलग लोन का क्या फायदा?
इलेक्ट्रिक कार (EV) की बैटरी उसकी सबसे महंगी चीजों में से एक होती है. इसकी वजह से गाड़ी की शुरुआती कीमत बढ़ जाती है.
बैंक का कहना है कि नई लोन व्यवस्था के तहत बैटरी की लागत को अलग रखने से ग्राहकों को EMI का बोझ व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है.
HDFC बैंक की कितनी ब्रांच में मिलेगी सुविधा?
HDFC बैंक के मुताबिक, फ्लेक्सी इलेक्ट्रिक कार लोन की सुविधा देशभर में उसकी 9,700 से ज्यादा शाखाओं में उपलब्ध है. यह योजना EV खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है.
<a href="https://www.abplive.com/business
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar