हिमाचल में 75 साल का दूल्हा, 63 साल की दुल्हन:बंगाल से आई सबीना, मंडी के कन्हैया संग लिए 7 फेरे; जानिए दोनों की लव स्टोरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हिमाचल प्रदेश में 75 साल के दूल्हे ने 63 साल की दुल्हन से शादी रचाई। दूल्हा हिमाचल के मंडी के रहने वाले हैं, जो पत्नी की मौत के बाद इस कदर टूटे कि जंगल में गुफा में रहने लगे। हालत बिगड़ी तो एक संस्था उन्हें वृद्धाश्रम में ले आई। इसी बीच पति की मौत के बाद मानसिक हालत बिगड़ने पर पश्विम बंगाल की सबीना भी ट्रेन पकड़कर शिमला पहुंच गए।
उन्हें भी संस्था ने अपने वृद्धाश्रम में रख लिया। जहां दोनों की मुलाकात हुई और अब उन्होंने शादी कर ली। दोनों अब पति-पत्नी के रूप में नए वृद्धाश्रम में रहेंगे। यह संभव हुआ हिमाचल की मानव सेवा संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रकाश बंसल के सहयोग से, जिन्होंने पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई।
कन्हैया और सबीना की पूरी लव स्टोरी … पत्नी की मौत के बाद घर छोड़ जंगल में रहने लगे कन्हैया मानव सेवा संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रकाश बंसल ने बताया कि मंडी के रहने वाले कन्हैया लाल की पत्नी की साल 2021 में मौत हो गई। इस सदमे से वह इतने टूट गए कि घर-परिवार छोड़कर जंगल में रहने लगे।
करीब 7 महीने गुफा में बिताए। 2022 में ट्रस्ट ने रेस्क्यू किया। उस दौरान उनकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी और वह जिंदगी से निराश हो चुके थे। पहले अस्पताल पहुंचाया, फिर वृद्धाश्रम लाए मानव सेवा ट्रस्ट की टीम को कन्हैया के गुफा में रहने की जानकारी मिली। टीम ने उन्हें वहां से रेस्क्यू किया और अस्पताल में उपचार करवाया।
इसके बाद उन्हें बिलासपुर के ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम लाया गया। यहां रहने, देखभाल और उपचार की सुविधा मिली। धीरे-धीरे उनकी स्थिति में सुधार होने लगा और वह सामान्य दिनचर्या में लौटने लगे। पति की मौत के बाद पश्चिम बंगाल से हिमाचल पहुंचीं सबीना
63 वर्षीय सबीना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पति की मौत के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। करीब चार साल पहले वह ट्रेन से शिमला पहुंच गईं। वहां पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर मशोबरा स्थित नारी निकेतन पहुंचाया। यहां करीब तीन साल तक उनका उपचार और देखभाल हुई। वर्ष 2025 में उन्हें बिलासपुर के ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया गया। वृद्धाश्रम में मुलाकात, साथ रहते हुए करीब आए
अपना घर वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सबीना की मुलाकात हुई। प्रकाश बंसल के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले संस्था को महसूस हुआ कि दोनों एक-दूसरे के क
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar