राज्य

हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी:तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून ने दी दस्तक, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी:तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून ने दी दस्तक, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आगरा में इतनी बारिश हुई कि सीएम को योगी का दौरा रद्द करना पड़ा। आज 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। तमिलनाडु में गुरुवार को पूर्वोत्तर मानसून ने दस्तक दे दी।

कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। करूर जिले के थोगैमलाई में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट और आसपास के आंतरिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। केलांग का पारा इस सीजन में पहली बार माइनस में गया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। करौली में सुबह हुई बारिश से पहले कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था।

अलवर में करीब चार घंटे तक बारिश हुई। जयपुर में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह केदारनाथ में तापमान -6°C और बद्रीनाथ में -5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश में सुबह का तापमान 9°C दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले तक यह 17.7°C था।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर यूपी: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में मौसम में तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 6 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद आज 17 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 6 डिग्री तक गिरा पारा, माउंटआबू से ठंडा अलवर राजस्थान में बारिश ने सुबह-शाम सर्दी बढ़ा दी। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह-रात हल्की ठंड, कई जिलों में दिखेगा कोहरा बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

दुर्गा पूजा की

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।