राज्य

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, नदी के बीच फंसे दो युवकों का चॉपर से रेस्क्यू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
हिमाचल में भारी बारिश का कहर, नदी के बीच फंसे दो युवकों का चॉपर से रेस्क्यू

सितंबर 02, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश ने कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए हैं। सिरमौर जिले के नाहन में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां भारी बारिश के चलते रुण नदी उफान पर आ गई।

अचानक नदी का बहाव तेज होने से दो स्थानीय युवक बीच नदी में फंस गए। स्थानीय प्रशासन ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में सफलता नहीं मिली।

इसके बाद राज्य सरकार से चॉपर की मदद मांगी गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को चॉपर की मदद से सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।