हिमाचल को चिट्टा मुक्त राज्य बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से अपना सक्रिय योगदान दे समाज: मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 13, मंडी (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल को चिट्टा मुक्त राज्य बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने आज मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच में निकाली गई एंटी चिट्टा वाॅकथाॅन का नेतृत्व किया। इस वाॅकथाॅन में बड़ी संख्या में स्कूलों व काॅलेजों के विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खात्मे के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिट्टे का कारोबार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार ने चिट्टे की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर अनेक कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। बाद में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में ज़िला पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा (मादक द्रव्यों) के दुरुपयोग को रोकने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समाज के सभी वर्गों से सक्रिय योगदान का आह्वान किया। उन्होंने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर एंटी-चिट्टा वाक् कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी भी शामिल थे। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि चिट्टा से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर गहरा असर पड़ता है। यदि समाज मिलकर इस पर काम करे तो नशे की लत घटेगी, युवा स्वस्थ रहेंगे और राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सुधार होगा।