राजनीति

हिमाचल प्रदेश से 15 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता "वोट बचाओ-देश बचाओ" महारैली में लेंगे भाग: विनय कुमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हिमाचल प्रदेश से 15 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता "वोट बचाओ-देश बचाओ" महारैली में लेंगे भाग: विनय कुमार

अक्तूबर 27, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हिमाचल प्रदेश से 15 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता "वोट बचाओ-देश बचाओ" महारैली में भाग लेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पीसीसी के सभी पदाधिकारियों जिला व ब्लॉक अध्यक्षों अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों से इस महारैली में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुव्यवस्थित ढंग से उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश के जिन भी पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय की जिम्मेवारी दी गई है उस मे कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए। विनय कुमार ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल इस महारैली की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि 01 नवंबर को होने वाली इस महारैली के लिए लोगों को लाने ले जाने की व्यवस्था की भी जानकारी लेते हुए कहा कि हिमाचल से जाने वाले पार्टी के सभी लोग प्रदेश की पारंपरिक भेष भूषा में आए, जिससे इस महारैली में प्रदेश की भारी उपस्थिति दर्ज हो सकें।

प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने दिल्ली की महारैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने की व्यवस्था के लिए पार्टी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के सभी लोग 31अक्तूबर को दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे। 1 नवंबर की सुबह सभी लोग मंडी हाउस हिमाचल भवन के बाहर एकत्रित होकर 10 बजे हाथों में बैनर लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में रामलीला मैदान की ओर कूच करेंगे।

ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश से जितने भी लोग इस महारैली में भाग लेने जाएंगे या जाना चाहते हो वह सब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कनेक्ट सेंटर शिमला से संपर्क कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।