राजनीति

हिमाचल वेलफेयर एस्सोसिएशन फरीदाबाद चार अक्तूबर को आयोजित करेगी सांस्कृतिक समारोह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हिमाचल वेलफेयर एस्सोसिएशन फरीदाबाद चार अक्तूबर को आयोजित करेगी सांस्कृतिक समारोह

सितंबर 23, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल वेलफेयर एस्सोसिएशन फरीदाबाद द्वारा आगामी चार अक्तूबर को एनआईटी फरीदाबाद के सामुदायिक भवन में हिमाचली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल वेलफेयर एस्सोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष पुरूषोत्तम दास शर्मा ने बताया कि संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप व फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक समारोह में फरीदाबाद, गुडगाँव, नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के हिमाचली मूल के प्रवासी हिमाचली हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक समारोह में हिमाचल प्रदेश के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी हिमाचलियों को सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने बताया की इस समारोह में पहाड़ी धाम का आयोजन भी किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हिमाचल वेलफेयर एस्सोसिएशन फरीदाबाद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का एक पहल है। यह कार्यक्रम न केवल हिमाचली परंपराओं को उजागर करेगा, बल्कि विविध समुदायों के बीच सांस्कृतिक समझ को भी गहरा करेगा। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत को एक बड़े शहरी मंच पर प्रस्तुत करता है, जिससे क्षेत्रीय पहचान और गर्व को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सांसद और कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि सरकार भी इस पहल को समर्थन देती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।