राजनीति

हिमाचल विधानसभा मॉनसून सत्र का आज होगा समापन, सदन में 4 बड़े विधेयक होंगे पारित, युवाओं के लिए रोजगार गारंटी पर जवाब देगी सरकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हिमाचल विधानसभा मॉनसून सत्र का आज होगा समापन, सदन में 4 बड़े विधेयक होंगे पारित, युवाओं के लिए रोजगार गारंटी पर जवाब देगी सरकार

अगस्त 03, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज समापन होगा। आज अंतिम दिन की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी जिसमें हिमकेयर, पीएम आवास योजना, पेंशनरों के मुद्दे सहित अन्य महत्वपूर्ण सवाल उठेंगे।आज पटल पर 4 बड़े दस्तावेज रखे जाएंगे जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य बांध सुरक्षा संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26, कैग का संयुक्त लेखा परीक्षा प्रतिवेदन 2022-23, कैग का अनुपालन लेखा परीक्षा प्रतिवेदन 2023-24 और कैग का राज्य के वित्त पर प्रतिवेदन 2024-25 शामिल हैं।

इसके अलावा सदन में 4 विधेयकों पर विचार-विमर्श और पारण होगा जिसमें युद्ध पुरस्कार संशोधन विधेयक 2026, भारतीय स्टाम्प संशोधन विधेयक 2026, (हिमाचल द्वितीय संशोधन),पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 और सड़क अवसंरचना संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 शामिल हैं। इसके अलावा सदन में आज 31 अगस्त को लाए गए प्रस्ताव "युवाओं के लिए रोजगार संदर्भित गारंटी के कार्यान्वयन"पर आज सरकार जवाब देगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।