राजनीति

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई

इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर शनिवार (24 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "ITBP के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को बधाई."

पीएम मोदी ने कहा कि ITBP के 'हिमवीरों' ने अपने असाधारण साहस से खुद को साबित किया है.

उन्होंने हमेशा अद्भुत दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा और उनका बलिदान देश के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है.

On their Raising Day, greetings to all personnel of the ITBP.

The ITBP Himveers have distinguished themselves through their exceptional valour. They have always risen to every challenge with remarkable determination.

Their selfless service and sacrifices are a source of immense inspiration to the nation. @ITBP_official

Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2026

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ITBP के स्थापना दिवस पर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ITBP स्थापना दिवस पर मैं ITBP के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं.

उन्होंने आगे लिखा कि ITBP के 'हिमवीरों' ने अत्यंत कठिन जलवायु परिस्थितियों में भारत की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी अहम योगदान दिया है, जिसमें वामपंथी उग्रवाद से निपटने के प्रयास भी शामिल हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका साहस, पेशेवर रवैया और कर्तव्य के प्रति अटूट

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।