हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर भारत का जोर: अजित डोवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 25, नई दिल्ली: हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है। मालदीव में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की आठवीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने ड्रग मनी को एक गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका, मालदीव और क्षेत्र के अन्य देशों के साथ सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा है। साथ ही, इस सहयोग को और व्यापक बनाने की जरूरत है।
अजित डोवाल ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के दौर में सुरक्षा चुनौतियां भी लगातार नए रूप ले रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती तकनीकें दुनिया को व्यापक रूप से प्रभावित करेंगी। इससे संघर्ष और सहयोग के नए क्षेत्र सामने आएंगे।
उन्होंने इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीक, बेहतर कार्यप्रणालियों और अनुभवों को साझा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। फाइल फोटो